छात्र के कविता पाठ को मिली सराहना
महेशपुर में उपायुक्त पाकुड़ और शिक्षा विभाग की पहल के तहत, बच्चों में विद्यालय आने की रुचि बढ़ाने के लिए प्रतिदिन मार्निंग एसेम्बली में विभिन्न क्रियाकलाप किए जा रहे हैं। छात्रों को सम्मानित करने, कविताएँ सुनाने और क्विज़ आयोजित करने से न केवल शिक्षा का स्तर सुधरा है, बल्कि बच्चों की बोलने की क्षमता भी बढ़ी है।

महेशपुर। शिक्षा के स्तर में सुधार लाने तथा बच्चों के बीच नियमित विद्यालय आने के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से उपायुक्त पाकुड़ व शिक्षा विभाग द्वारा की गई पहल, बोलेगा पाकुड़ के तहत महेशपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिदिन मार्निग एसेम्बली में अलग- अलग क्रिया कलाप कराया जा रहा है। कभी क्विज, अखबार पाठन, नियमित व निर्धारित समय पर विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को फूल देकर सम्मानित करना, आज आपने विद्यालय में क्या सीखा आदि कार्यक्रम कर न सिर्फ शिक्षा के स्तर में सुधार लाने बल्कि बच्चों को बोलने की क्षमता में विकास लाने का कार्य भी किया जा रहा है।
शुक्रवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय धर्मखांपाड़ा में कक्षा तीन का छात्र आर्यन शेख ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका पीरीना खातुन की उपस्थिति में विद्यालय में शुक्रवार को उसने क्या सीखा के तहत एक कविता का पाठ कर सुनाया। कविता में छात्र आर्यन शेख ने, अगर पेड़ भी चलते होते, कितने मजे हमारे होते, बांध तने में उसकी रस्सी, चाहे जहां कहीं ले जाते, का पाठ किया। छात्र आर्यन के कविता पाठ को सबों ने सराहा। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पीरीना खातुन ने बताया कि इस अभियान से छात्र-छात्राओं की स्मरण शक्ति बढ़ी है। साथ ही बच्चों की उपस्थिति भी विद्यालय में बढ़ी है। तथा बच्चों के बीच पढ़ाई के अलावे कुछ और सीखने की ललक भी पैदा हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


