मांझी परगना लहान्ती वैसी की बैठक में पेसा कानून पर विशेष चर्चा
पाकुड़िया में मांझी परगना की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पेसा कानून पर चर्चा की गई। ग्राम प्रधानों ने मानदेय की नियमितता और गोचर जमीन पर अतिक्रमण के मुद्दों पर रोष प्रकट किया। बैठक में नए साल के मौके पर सोहराय उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।
पाकुड़िया, एक संवाददाता। मांझी परगना लहान्ती वैसी पाकुड़िया इकाई की महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड परिसर स्थित आम बागान में गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगर हेम्ब्रम ने की। मौके पर विभिन्न गांवों से आए ग्राम प्रधान मांझी, पराणिक ,गोडेत, नायकी, जोगमांझी जोगपरानीक एवं अन्य पदधारी व्यक्तियों हिस्सा लिया। इस दौरान मांझी परगना स्वशासन व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर सरकार द्वारा लागू पेसा कानून पर विशेष चर्चा हुई। ग्राम प्रधानों ने मानदेय नियमित रूप से नहीं देने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही खजाना रशीद ऑफ लाइन कटवाने, आपसी एकजुटता एवं सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा की गई। वहीं गोचर जमीन पर अतिक्रमण को लेकर भी चर्चा की गई सभी प्रधानों को निर्देश दिया गया कि जहां भी गोचर जमीन का अतिक्रमण हुआ है इसकी लिखित सूचना अध्यक्ष को देंगे।
बैठक में सोहराय पर पूरे प्रखंड में नए वर्ष के 9 जनवरी से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। मौके पर मांझी परगना लहंती वैसी के वरिष्ठ सदस्य व अध्यक्ष जगर हेंब्रम, सलाहकार जगरनाथ मुर्मू, प्रेम टुडू, एमेली बेसरा परमेश्वर मुर्मू, रानेश हसदा, रामजीत बेसरा,अमीन मुर्मू, प्रशांत टुडू, शिव सोरेन एवं अन्य पद धारी ग्राम प्रधान एवं महिला प्रधान उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


