रामनवमी की तैयारी को लेकर 01 मार्च को शिव मंदिर में बैठक
Feb 27, 2026 12:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
महेशपुर, एक संवाददाता। रामनवमी की तैयारी को लेकर 01 मार्च को शिव मंदिर में बैठक रामनवमी की तैयारी को लेकर 01 मार्च को शिव मंदिर में बैठक

रामनवमी की तैयारी को लेकर आगामी एक मार्च को बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी अखाड़ा समिति के गुंजन तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में रामनवमी अखाड़ा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा, विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण, सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी विषयों तथा अन्य आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी गणमान्य लोगों एवं राम भक्तों को निर्धारित दिन के शाम तीन बजे एकजुट होकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



