अवैध कोयला लदा टोटो जब्त, चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
महेशपुर। थाना क्षेत्र के अमलगाछी गांव के पास पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ छापेमारी की। पुलिस ने टोटो में ले जा रहे कोयले को जब्त किया और ताजीबुल शेख को गिरफ्तार किया। मामला संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

महेशपुर। थाना क्षेत्र के अमलगाछी गांव के पास विगत शनिवार को महेशपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कोयला तस्कर के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान अवैध तरीके से टोटो में कोयला ले जा रहे टोटो को जब्त कर लिया। साथ ही कोयला तस्कर थाना क्षेत्र के नयाग्राम गांव निवासी ताजीबुल शेख को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया
कोयला जब्त मामले को लेकर थाना के एएसआई सह वादी रविंदर कुमार के आवेदन पर अवैध कोयला तस्करी करने वाले नामजद आरोपित ताजीबुल शेख के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है। एएसआई ने आवेदन में बताया है कि विगत 09 मई की सुबह पुलिस बल के साथ अवैध कोयला के खिलाफ गश्ती के लिए प्रस्थान किया था। गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर के टोटो से अवैध कोयला लेकर पश्चिम बंगाल राजग्राम की ओर जाने वाला है।
पुलिस की कार्रवाई
उक्त सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए अमलागाछी गांव के पास पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति बिना नंबर के टोटो से अवैध कोयला लेकर जा रहा है। वहीं पुलिस को देखते ही अवैध कोयला लदा टोटो का चालक भागने लगा। इसी दौरान पुलिस बलों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। टोटो चालक से पूछताछ किया गया एवं संबंधित कागजात की मांग की गई। चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिससे साबित होता है कि आरोपित के द्वारा अवैध तरीके से कोयला तस्करी की जा रही थी।
मामला दर्ज करना
पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद आरोपित का स्वास्थ्य परीक्षण करा कर पाकुड़ जेल भेज दिया। एएसआई सह वादी रविंदर कुमार के आवेदन के आधार पर महेशुपर थाने में बीएनएस की धारा 317(5), कोल माइंस एक्ट की धारा 30(ii) के तहत थाना कांड संख्या 66/2026 दिनांक 09/05/2026 दर्ज की गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


