पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड़िया में आईसीटी कंप्यूटर टेस्ट आयोजित

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

पाकुड़िया, एक संवाददाता। पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड़िया में आईसीटी कंप्यूटर टेस्ट आयोजित पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड़िया में आईसीटी कंप्यू

पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड़िया में आईसीटी कंप्यूटर टेस्ट आयोजित

पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे झारखंड राज्य में आईसीटी के माध्यम से कक्षा 06 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर टेस्ट का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की डिजिटल जानकारी, कंप्यूटर संचालन क्षमता तथा तकनीकी समझ का आकलन करना था। इसी क्रम में पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड़िया सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भी सफलतापूर्वक टेस्ट परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल पाकुड़िया की वर्ग 06 से 10 कुल 80 छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रकार की आईसीटी आधारित परीक्षा से विद्यार्थियों में कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है। साथ ही छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जुड़ने, ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली को समझने तथा भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है। इस तरह के आयोजन से बच्चों का तकनीकी ज्ञान मजबूत होता है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।फोटो संख्या-01- आईसीटी कंप्यूटर टेस्ट में शामिल छात्राएं

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।