पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार, भेजा जेल
लिट्टीपाड़ा में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति बेसगा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली भागने की योजना बना रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसकी कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

लिट्टीपाड़ा। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांडूपड़ता में हुई पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी पति बेसगा पहाड़िया को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए राज्य छोड़कर दिल्ली भागने की योजना बना रहा था। वह बस या ट्रेन पकड़ने के उद्देश्य से सुरक्षित ठिकाने की तलाश में था। वहीं थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में सघन छापेमारी शुरू कर दी थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी बेसगा पहाड़िया को चितलो फार्म के पास से धर दबोचा।
पुलिस की मुस्तैदी के कारण आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसके बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत आरोपी को न्यायिक हिरासत में पाकुड़ जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि मृतका को उचित न्याय मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


