
हाईटेंशन तार टूटकर स्कूल परिसर में गिरा
पाकुड़ के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार सुबह एक हाईटेंशन तार टूटकर स्कूल परिसर में गिर गया। स्कूल की छुट्टी होने के कारण कोई छात्र या कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।...
पाकुड़। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पाकुड़ राज प्लस टू में शुक्रवार सुबह हाईटेंशन तार अचानक टूटकर स्कूल परिसर में गिर गया। स्कूल छुट्टी रहने के कारण कोई छात्र व कर्मचारी मौजूद नहीं थे। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गयी। विद्यालय के गार्ड राहुल ने स्कूल के प्रधानाचार्य को सूचना देकर बताया कि सुबह के समय तार अचानक टूटकर स्कूल के प्रांगण में गिरा। घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तार में प्रवाहित बिजली की आपूर्ति को बंद किया और मरम्मत कार्य शुरू किया। बिजली विभाग से इस सम्बंध में जानकारी लिया जा रहा है कि तार क्यों गिरा ? क्या तार जर्जर हालत में है और जर्जर है तो इसे हटाया क्यों नहीं गया है? विद्यालय प्रशासन ने पूर्व में ही इसे विद्यालय परिसर से बाहर करने का अनुरोध किया गया था।

परंतु उचित जगह होने के बावजूद तार को स्कूल से दूर नहीं करना चिंताजनक है। विद्यालय प्रशासन का मांग है कि इस घटना की गहन जांच हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसकी समुचित व्यवस्था की जाय। स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल राजू नंदन साहा ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक घटना है। हम उच्च अधिकारियों को संबंधित घटना से अवगत करा दिए हैं। अगर स्कूल खुला होता, तो स्थिति भयावह हो सकती थी। बिजली विभाग से अनुरोध हैं कि स्कूल के आसपास के सभी तारों की जांच की जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


