बच्चों को दी कालाजार व मलेरिया की जानकारी

Apr 10, 2026 03:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी किस्टो कुमार सिंह ने बच्चों को मलेरिया और कालाजार के बारे में जानकारी दी। 10 से 25 अप्रैल तक कालाजार-मलेरिया खोज पखवाड़ा चल रहा है। सहिया घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की पहचान करेंगे। मच्छरदानी के प्रयोग और सफाई पर जोर दिया गया।

बच्चों को दी कालाजार व मलेरिया की जानकारी

महेशपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के स्वास्थ्य कर्मी के एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सोनारपाड़ा तथा मध्य विद्यालय इंग्लिशपाड़ा में बच्चों को मलेरिया व कालाजार के बावत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कालाजार-मलेरिया खोज पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसमें सहिया के द्वारा घर-घर जाकर बुखार रहने वाले मरीजों की पहचान व जांच की जाएगी। कालाजार या मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर लाकर ससमय समुचित उपचार कराया जाएगा। एमपीडब्ल्यू ने बच्चों को बताया कि सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही घर के आस-पास साफ-सफाई रखें।

कहीं भी पुराने जल जमाव या घर के आस पास गंदे जल जमाव को साफ करने का कार्य करें। उन्होंने बताया कि मलेरिया की बीमारी मादा-एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। जबकि कालाजार संक्रमित मादा-बालू मक्खी के काटने से होता है। उन्होंने बच्चों को इनके लक्षण, उपचार व बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि आप अपने-अपने अभिभावकों को इस संबंध में प्रेरित करें कि जब आपके यहां सहिया पहुंचे तो वे अपने स्वास्थ्य की जांच, विशेष कर बुखार की जांच अवश्य कराएं। इस संबंध में एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह ने बताया कि कालाजार पॉजिटिव (वीएल) मरीज को सरकार की ओर से 6600 रूपए तथा कालाजार (पीकेडीएल) पॉजिटिव मरीज को 4000 रूपए दिए जाने का प्रावधान है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।