जमीनी विवाद को लेकर पंचायती में दो पक्षों के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
महेशपुर के मुर्गाडांगा गांव में जमीनी विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा मारपीट की गई। मोतीलाल हांसदा ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 2 अप्रैल को पंचायती के दौरान मारपीट हुई, जिसमें दिनेश मुर्मू ने वादी को गंभीर चोटें पहुंचाईं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हो रही पंचायती के दौरान एक पक्ष के द्वारा मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर प्रथम पक्ष के वादी मोतीलाल हांसदा ने शुक्रवार शाम को थाना में आवेदन देकर गांव के ही धीरेन मुर्मू, डिप्टी मुर्मू एवं ठकरान मरांडी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वादी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते दो अप्रैल को गांव में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में जमीन विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ठाकरान मरांडी मुर्गाडांगा गांव निवासी के बीच पंचायती चल रहा था।
इसी दौरान नामजद आरोपितों के द्वारा मारपीट करने लगा तथा उसे जमीन में पटक कर दिनेश मुर्मू ने उसके गुप्तांग को दांत से काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वादी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में नामजद आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 3(5) के तहत थाना कांड संख्या 55/26 दिनांक 24/4/26 दर्ज की गई है। आवेदन में उल्लेख किया है कि इलाज कराने के कारण थाना में आवेदन देने में विलंब हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


