Government Links Ration Distribution Machines to Prevent Scams But Dealers Cheat Beneficiaries राशन के नाम पर लाभुकों को पत्थर थमा रहा डीलर, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsGovernment Links Ration Distribution Machines to Prevent Scams But Dealers Cheat Beneficiaries

राशन के नाम पर लाभुकों को पत्थर थमा रहा डीलर

लिट्टीपाड़ा में डीलर अनिल साहा राशन के बदले लाभुकों को पत्थर दे रहे हैं। लाभुकों का आरोप है कि उन्हें नवंबर और दिसंबर का राशन नहीं मिला है। डीलर ने बताया कि आवंटन में कमी के कारण ऐसा कर रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Tue, 31 Dec 2024 12:54 AM
share Share
Follow Us on
राशन के नाम पर लाभुकों को पत्थर थमा रहा डीलर

लिट्टीपाड़ा। घोटाले से बचने के लिए सरकार ने पॉश मशीन को मापतौल मशीन से लिंक कर दिया। परंतु क्षेत्र में डीलर इतने होशियार और बेखौफ हैं कि राशन के बदले लाभुकों को पत्थर ही थमा दे रहे हैं। मामला प्रखंड के बीचामहल गांव के डीलर अनिल साहा से जुड़ा हुआ है। लाभुकों के मुताबिक डीलर राशन की जगह तराजू में पत्थर लोडकर लाभुकों से राशन लेने का फिंगर ले रहा है और बिना राशन दिए ही अगले महीना राशन मिलेगा बोलकर लौटा दे रहा है। लाभुकों ने बताया कि डीलर अनिल साहा द्वारा मनमानी तरीके से राशन का वितरण किया जा रहा है। हम लोगों को नवंबर माह का भी चावल अभी तक नहीं मिला है। नवंबर का भी फिंगर पत्थर लोड करके डीलर द्वारा ले लिया गया और दिसंबर का भी फिंगर पत्थर लोड करके डीलर द्वारा ले लिया गया और राशन नहीं दिया गया। बताया कि हम लोगों को दो महीना से चावल सभी लाभुकों को नहीं मिल पा रहा है। लाभुकों ने बताया कि प्रशासन डीलर के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए हम लोगों का बकाया राशन दें, अन्यथा हम लोग बाध्य होकर सड़क जाम करेंगे। वहीं डीलर अनिल साहा ने बताया कि हमारा आवंटन लॉकडाउन के समय से ही घटा हुआ है। प्रत्येक महीना लाभुकों को सही से राशन नहीं दे पा रहे हैं। मेरा आवंटन ही घटा हुआ है। इस माह राशन नहीं आने के कारण हम तराजु में पत्थर लोड कर लोगों का फिंगर ले रहे थे। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश हांसदा ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं थी। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।