डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक
पाकुड़िया। एसंदेश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रखंड के राजनीतिक सहित आम जनों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए अपू

पाकुड़िया। एसं देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रखंड के राजनीतिक सहित आम जनों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। इस बावत वरिष्ठ झामुमो नेता व विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं महान अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली थी। डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
वहीं महेशपुर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने भारतीय राजनीति का अपूरणीय क्षति बताया है। विधायक ने कहा है कि डॉ. मनमोहन सिंह एक कुशल राजनेता व अर्थशास्त्री थे। प्रो. स्टीफन मरांडी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।