मॉडल प्लस टू उ. वि. हिरणपुर में नए प्राचार्य ने लिया पदभार

Apr 06, 2026 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

हिरणपुर, एक संवाददाता। मॉडल प्लस टू उ. वि. हिरणपुर में नए प्राचार्य ने लिया पदभार मॉडल प्लस टू उ. वि. हिरणपुर में नए प्राचार्य ने लिया पदभार

मॉडल प्लस टू उ. वि. हिरणपुर में नए प्राचार्य ने लिया पदभार

मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर में सोमवार को प्रधानाध्यापक पद का औपचारिक हस्तांतरण किया गया। तत्कालीन प्रधानाध्यापक मो. सरफराज नाजरी का लातेहार जिला स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में तबादले के बाद उन्होंने नव पदस्थापित प्रधानाचार्य रमेश गोस्वामी को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर मो. सरफराज नाजरी ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को साथ लेकर विद्यालय के विकास में योगदान दिया। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2012 को उन्होंने पीजीटी पद पर योगदान दिया था तथा 16 नवम्बर 2023 से वे प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में यहां कार्यरत थे। अब नेतरहाट में वे बायोलॉजी विषय के शिक्षक के रूप में अपनी सेवा देंगे।

वहीं नव प्रधानाचार्य रमेश गोस्वामी ने कहा कि वे विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे तथा सभी के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। तत्कालीन प्रधानाध्यापक मो. सरफराज नाजरी को इस दौरान भावभीनी विदाई दी गई। उन्हें वस्त्र एवं अन्य उपहार भी भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम रविदास, शिक्षक रूपेश कुमार, राजेश मुर्मू, कुमुद रंजन साहा, तेरेसा सोरेन, राजकुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।