
एकल अभियान विद्यालय का लिया जायजा
संक्षेप: पाकुड़िया में एकल अभियान के तहत वन यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न अतिथियों ने भाग लिया और पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। श्याम चंद यादव ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया, और कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
पाकुड़िया, एक संवाददाता। एकल अभियान अंचल पाकुड़ झारखंड के बैनर तले वन यात्रा पाकुड़िया पहुंची। वन यात्रा में अध्यक्ष श्याम चंद्र यादव, हरि सत्संग समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ भगत, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, सेवानिवृत अधिकारी महादेव रविदास शामिल थे। एकल अभियान संच पाकुड़िया के अध्यक्ष अमर भगत की अध्यक्षता में एकल विद्यालय जटांग खकसा में वन यात्रा कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत पारंपरिक नृत्य से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित सामूहिक रूप से अतिथियों ने किया। सभी अतिथियों को बुके देकर राम कृष्ण सोरेन, नैनी हांसदा, पिंकी किस्कू, भगवती देवी ने सम्मानित किया। मौके पर एकल गीत, सामूहिक गीत एवं गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना किया गया।

इसके बाद अतिथियों ने विद्यालय का निरीक्षण किया। श्याम चन्द यादव ने संगठन मजबूत करने पर बल दिया। अंत में हरि सत्संग समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ भगत ने धन्यवाद ज्ञापन दे कर कार्यक्रम समाप्त किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




