Pakur News: दो दिवसीय फुटबॉल व भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का समापन
Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। दो दिवसीय फुटबॉल व भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का समापन दो दिवसीय फुटबॉल व भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का समापन
Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत तिलबेरिया गांव में गुरुवार शाम को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं भैंस लड़ाई प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में काफी संख्या में खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले के बाद प्रथम पुरस्कार मकड़ापहाड़ी की टीम को मिला, जिसे 30 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। वहीं, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सलगापाड़ा की टीम को 20 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली पगान स्टार की टीम को पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा आयोजित भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में बथानपहाड़ी की भैंस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन हजार रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में शामिल अन्य भैंसों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम उपस्थित रहीं। इस आयोजन से क्षेत्र में खेलकूद एवं पारंपरिक ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा मिला। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।फोटो संख्या-02- खिलाड़ियों को संबोधित करती मंचासीन जिप अध्यक्ष


