
गंगा का जलस्तर बढ़ने से चांदपुर के नया टोले में घुसा पानी
पाकुड़ में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे चांदपुर पंचायत के मसना नदी किनारे दर्जनों परिवार 20 दिनों से परेशान हैं। पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया है और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।...
पाकुड़। गंगा का जलस्तर पिछले कई दिनों से घटने का नाम नहीं ले रहा है, जिस कारण सदर प्रखंड के चांदपुर पंचायत के मसना नदी किनारे घर बनाए दर्जनों परिवार 20 दिनों से परेशान है। इस मुहल्ले में नदी का पानी लबालब भर गया है। पानी भरने से लोगों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। पूरा मुहल्ले पानी से जलमग्न हो गया है। लोग अपने घरों में रहने को विवश हैं। पानी बढ़ने से बच्चें स्कूल भी नहीं जा पा रहे है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल जाने के लिए बच्चों को ड्रेस तो पहनाते है, लेकिन पानी अधिक होने से ड्रेस पूरी तरह से भीग जाता है।

बड़े बच्चें भी ड्रेस भीगने के कारण स्कूल नहीं जा रहे है। ग्रामीणों को घर से निकलने के लिए नाव या फिर ट्यूब का सहारा लेना पड़ रहा है। लोग सिर्फ जरूरी काम के लिए ही घर से निकलते है। जल स्तर घटने का नाम ही नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहर तो लगा रहे है, लेकिन उसका मदद करने के लिए कोई सामने नहीं आ रहे है। कई घरों में भी बारिश का पानी घुसने से छत पर खाना बनाने व रहने को विवश है। स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार को पूरे मुहल्ले की स्थिति के बारे में रविवार को जानकारी दिया। लोगों ने बताया कि नदी के किनारे नया टोला बसा हुआ है। प्रत्येक साल बरसात के समय आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। लोग हमेशा परेशान रहते है। पानी को रोकने के लिए नदी किनारे गार्डवाल बनाने की जरूरत है। नदी किनारे गार्डवाल बन जाने से काफी राहत मिलेगी। इंसान तो किसी तरह घर में रह जाते हैं, परंतु घरों में पाल रहे बेजुबान जानवार को लेकर लोग परेशान है। बकरी, गाय, मुर्गी को लोग अपने घरों में ही भरकर रखे है। लोगों ने बताया कि अन्य साल की तुलना में इस बार बाशि अधिक हुई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। गंगा का जलस्तर घटने के बाद ही लोगों को राहत मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




