Fire in Amdaipada Barn Causes Loss Relief Distribution for Affected Farmers पीड़ित परिवार को मिला अनाज व कंबल, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsFire in Amdaipada Barn Causes Loss Relief Distribution for Affected Farmers

पीड़ित परिवार को मिला अनाज व कंबल

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खलिहान में आग लगने से दो किसान परिवारों को नुकसान हुआ। पीड़ित परिवारों को कंबल और अनाज का वितरण किया गया। बीडीओ ने बताया कि आग से हुए नुकसान के लिए सरकारी सहायता...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sun, 29 Dec 2024 01:30 AM
share Share
Follow Us on
पीड़ित परिवार को मिला अनाज व कंबल

अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खलिहान में आग लगने से नुकसान के बाद पीड़ित परिवार के बीच अनाज एवं कंबल का वितरण किया गया। प्रखंड के उदलबनी गांव के पीड़ित किसान परिवार हिरोलाल सोरेन और सोम सोरेन को प्रखंड प्रमुख जूहीप्रिया मरांडी, बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, सीओ औसफ अहमद खां ने कंबल और अनाज का वितरण किया। इस क्रम में पीड़ित किसानों से पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं बीडीओ ने पीड़ित दोनों परिवारों के बीच 50-50 किलो चावल एवं कंबल का वितरण किया। वहीं बीडीओ ने दोनों पीड़ित परिवारों को बताया कि आग लगने से हुए धान के नुकसान से संबंधित प्रतिवेदन प्रमाण के साथ अंचल कार्यालय में जमा कर सकते हैं ताकि उन्हें अन्य सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जा सके। गौरतलब हो कि शुक्रवार को उदलबनी गांव निवासी हिरोलाल सोरेन और सोम सोरेन दोनों के खलिहान में गांव में ही खेल रहे कुछ बच्चों ने खेल-खेल में आग लगा दी थी। जब तक आग को बुझाया जाता तबतक 90 प्रतिशत धान जल कर बर्बाद हो चुके थे और दोनों परिवारों के समक्ष अन्न संकट उत्पन्न हो गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।