खलिहान में आग लगने से हजारों का धान जलकर नष्ट
अमड़ापाड़ा के उदलबनी गांव में धान के खलिहान में आग लग गई। बच्चों द्वारा खेलते समय आग लगने की घटना हुई। बीडीओ और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन दोनों...

अमड़ापाड़ा, एसं। प्रखंड क्षेत्र के उदलबनी गांव में शुक्रवार को धान के खलिहान में आग लग गया। आग लगने की सूचना पर बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने कोल कंपनी के पानी का टैंकर तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सूचना मिलते ही पानी का टैंकर घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया। वहीं सूचना मिलते ही एसआई आरपी सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदलबनी गांव निवासी हिरोलाल सोरेन और सोम सोरेन का खलिहान उदलबनी मांझीटोला में सटा हुआ है। दोपहर के समय गांव के ही कुछ बच्चे खलिहान के पास खेल रहे थे। इसी बीच किसी बच्चे ने खेल खेल में ही खलिहान में आग लगा दिया।
आग लगने के बाद वहां खेल रहे सभी बच्चे डर कर भाग गए। खलिहान से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे ग्रामीण पीडीएस डीलर से अनाज ले रहे थे। आग देखकर सभी लोग खलिहान की ओर भागे। इसी बीच पानी का टैंकर भी वहां पहुंच गया। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद दोनों ही परिवार के लोग खलिहान के समीप अपने जले हुए धान को देखकर रो रहे थे। दोनों ही परिवार के पास भोजन के लिए एक मात्र सहारा धान की खेती ही है। जो आगजनी में तबाह हो गया। आगजनी का आंकलन करने के लिए अंचल कार्यालय के हलका कर्मचारी सीताराम महतो और कर्मचारी बीणा रानी सहित पंचायत के मुखिया साहेबजन टुडु भी मौके पर पहुंच चुके थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।