शॉर्ट सर्किट से अफरा-तफरी, कर्मियों की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारियों की सूझ-बूझ से कोई हताहत नहीं हुआ और आग पर काबू पा लिया गया। घटना के समय कार्यालय में सामान्य कामकाज चल रहा था। दमकल विभाग को सूचित किया गया, लेकिन आग पर पहले ही काबू पा लिया गया था।

शॉर्ट सर्किट से अफरा-तफरी, कर्मियों की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

पाकुड़, प्रतिनिधि। मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कर्मियों की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कोई हताहत व कोई नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह घटना हुई, कार्यालय में सामान्य कामकाज चल रहा था और कई कर्मचारी अपनी फाइलों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और जोरदार आवाज के साथ धुआं व आग की लपटें उठने लगीं। कार्यालय के भीतर धुआं भरते देख वहां मौजूद कर्मियों और आगंतुकों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

सूझ-बूझ के साथ कर्मियों ने सबसे पहले बिजली का मुख्य संपर्क काटा और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए परिसर को खाली कराना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कार्यालय के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर मदद का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही जागरूक कर्मचारियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था।घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट होने से पहले एक भी एमसी नीचे नहीं गिरा। आगे ऐसी घटना ना हो और विद्युत उपकरणों की जांच होनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।