
आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान
हिरणपुर में बुधवार रात एक होटल में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। होटल संचालक अकरम अंसारी ने आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत होटल पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की मदद से आग को...
हिरणपुर। एसं बाजार स्थित एक होटल में बुधवार की रात अचानक से आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह बुधवार को भी होटल संचालक अकरम अंसारी अपना होटल बंद कर घर चला गया था कि रात करीब साढ़े 10 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर वो तत्काल होटल पहुंचा। तब तक काफी देर हो चुकी थी। होटल के अंदर रखा सारा सामान भी जल गया था। हालांकि आसपास के लोगों से सहयोग से आग पर आंशिक रूप से काबू पाया गया।
बाद में सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन यंत्र द्वारा बचे हुए कार्य को पूरा करते हुए आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। इस मौके पर न केवल पुलिस का साथ मिला बल्कि स्थानीय युवकों ने भी भरपूर मदद किया नहीं तो आसपास से सटे दुकानों में आग लगने से बड़ी अनहोनी हो जाती। क्योंकि आसपास में काफी संख्या में एक के बाद एक दुकान सटी हुई थी। होटल संचालक ने बताया कि चूंकि घटना के दूसरे दिन गुरुवार साप्ताहिक हाट थी इश्लिये उन्होंने काफी मात्रा में भोजन के सामग्री की खरीददारी कर रखी थी। जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। मालुम हो कि रानीपुर निवासी गुलाब किवरिया की दुकान को भाड़े पर लेकर अकरम अंसारी द्वारा इसमें होटल चलाया जा रहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




