गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के बीच विधायक ने किया चेक का वितरण
लिट्टीपाड़ा में विधायक हेमलाल मुर्मू ने मुख्यमंत्री राहत कोष से गंभीर रूप से बीमार चार व्यक्तियों को 40-40 हजार रुपये के चेक वितरित किए। लाभुकों में सबरूदीन अंसारी, अब्दुल अजीज, मेहरन बीबी, और नुरेशा बीबी शामिल हैं। विधायक ने इलाज के लिए राशि का सही उपयोग करने की सलाह दी।
लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। लिट्टीपाड़ा स्थित विधायक आवास पर विधायक हेमलाल मुर्मू ने शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत गंभीर रूप से बीमार चार व्यक्तियों के बीच आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया। विधायक ने सभी लाभुकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 40-40 हजार रुपये के चेक प्रदान किए।मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता पाने वालों में लोग मुख्य रूप से सबरूदीन अंसारी, अब्दुल अजीज, मेहरन बीबी, नुरेशा बीबी है। जिन्हें विधायक द्वारा 40-40 हजार करके चेक का वितरण किया गया। चेक वितरण के दौरान विधायक हेमलाल मुर्मू ने बीमार व्यक्तियों और उनके परिजनों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने सभी को ढांढ़स बंधाया और सलाह दी कि वे इस राशि का उपयोग अपने समुचित और बेहतर इलाज के लिए करें।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंदों और बीमारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि धन के अभाव में किसी भी व्यक्ति का इलाज न रुके।इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


