जविप्र दुकानों में खिलाई फाइलेरिया की दवा
महेशपुर में 10 से 25 फरवरी तक चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जल सहिया रुक्मिणी देवी ने जनवितरण प्रणाली दुकानों में दवा वितरित की। 10 फरवरी को बूथ पर दवा खिलाने के बाद अब घर-घर जाकर दवा दी जा रही है। पंचायत स्वयंसेवक ने बताया कि यह दवा सुरक्षित है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं।

महेशपुर। 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले एमडीए-आईडीए (फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम) के तहत शुक्रवार को जल सहिया रुक्मिणी देवी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के शहरग्राम पंचायत अंतर्गत जनवितरण प्रणाली दुकानों में फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी को बूथ में फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद घर-घर जाकर दवा खिलाई जा रही है। शुक्रवार को सभी जनवितरण प्रणाली केंद्र दुकानों में कैंप लगाया गया था। जहां कार्डधारी लाभुकों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई है। मौके पर पंचायत स्वयंसेवक सपन कुमार साहा भी उपस्थित थे। जल सहिया एवं पंचायत स्वयंसेवक ने लोगों को बताया कि फाइलेरिया की दवा एकदम सुरक्षित है।
इसके खाने से फाइलेरिया (हाथीपांव) की बीमारी से बचाव होता है। इस दवा के खाने का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




