जागरूकता के बाद लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा

Feb 13, 2026 03:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

हिरणपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में लोगों ने दवा खाने से इंकार किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी और चिकित्सा अधिकारी ने लोगों को फाइलेरिया की बीमारी और दवा की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। जागरूकता बढ़ने पर लोगों ने दवा का सेवन किया। प्रशासन की निगरानी में अभियान जारी है।

जागरूकता के बाद लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा

हिरणपुर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत राशन वितरण दिवस पर चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को हिरणपुर बाजार में लोगों की हिचकिचाहट देखने को मिली। कई लाभुकों ने दवा खाने से इंकार कर दिया। जिससे कुछ समय के लिए अभियान प्रभावित होता नजर आया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने लोगों से सीधे संवाद किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को फाइलेरिया बीमारी के खतरे, इसके दुष्परिणाम और दवा सेवन की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जागरूक करने के बाद लोगों की शंकाएं दूर हुईं और जो लाभुक पहले विरोध कर रहे थे।

उन्होंने भी मौके पर ही दवा का सेवन किया। इसके बाद टीम डीलर जयदेव साहा के वितरण केंद्र पहुंची। जहां उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए सभी को दवा खाने के लिए प्रेरित किया गया। बीडीओ ने कहा कि फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन बेहद जरूरी है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी लाभुक दवा लेने से वंचित न रहे। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करने की अपील की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।