अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज
महेशपुर। 28 अप्रैल 2026 को नारायणगढ़ गांव के समीप एक अज्ञात वाहन चालक द्वारा मोटरसाइकिल चालक को धक्का मारने से गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान मृतक कार्वेस मरांडी की मां कंबाई मरांडी ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला महेशपुर थाने में दर्ज किया गया है।

महेशपुर। थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव के समीप महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क पर विगत 28 अप्रैल 2026 को अज्ञात वाहन चालक के द्वारा मोटरसाइकिल चालक को धक्का मारकर गंभीर रूप से जख्मी करने तथा बाद में इलाज के क्रम में मृत्यु हो जाने की घटना को लेकर मृतक की मां सह वादिनी कंबाई मरांडी देवीनगर ग्राम निवासिनी के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटना का विवरण
वादिनी ने थाने में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि उसका पुत्र कार्वेस मरांडी 37 वर्ष विगत 28 अप्रैल 2026 को सुबह घर से अपने मोटरसाइकिल संख्या जेएच 04 बी - 3020 से मजदूरी करने गया था। उसी दिन जब काम कर वह घर वापस आ रहा था तो जैसे ही नारायणगढ़ गांव के पास पहुंचा तो मुख्य सड़क पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
इलाज और मृत्यु
जिसके बाद उसकी मां ने लोगों की सहायता से उसे जख्मी अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर लाई। जहां चिकित्सक के द्वारा जांचोपरांत उसके पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया। आवेदन में वादिनी ने उल्लेख किया है कि पुत्र का दाह संस्कार करने के कार्य में व्यस्त रहने के कारण आवेदन देने में विलंब हुआ है।
प्राथमिकी दर्ज
वादिनी के आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 106(1) के तहत थाना कांड संख्या 58/2026 दिनांक 01/05/2026 दर्ज की गई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


