मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
महेशपुर के बलियाडंगाल क्रेशर के पास 26 अप्रैल को अज्ञात वाहन की टक्कर से जबाई हेम्ब्रम की मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी माती मरांडी ने शुक्रवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में बताया गया है कि जबाई अपने भतीजे के साथ बाइक पर लौट रहे थे, तभी दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

महेशपुर। थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल क्रेशर के पास विगत 26 अप्रैल को अज्ञात वाहन के धक्के से थाना क्षेत्र के भिलाई गांव निवासी जबाई हेम्ब्रम की हुई मौत की घटना को लेकर शुक्रवार शाम को थाना में मृतक की पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाई है। वादिनी माती मरांडी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि उसका पति बीते 18 अप्रैल को अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के रांगा गांव गया हुआ था। घटना के दिन वह अपना बाइक संख्या जेएच10बीपी- 3504 में अपने भतीजा मोहन हेम्ब्रम के साथ वापस अपना घर आ रहा था। उसी समय बलियाडंगा गांव स्थित क्रेशर के पास अज्ञात वाहन ने उसके पति के बाइक में जोरदार धक्का मार दिया।
जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद डा. के द्वारा जांच कर जबाई हेम्ब्रम को मृत घोषित कर दिया। वादिनी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281/106(1) के तहत थाना कांड संख्या 57/2026 दिनांक 01/05/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वादिनी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि मृतक के तहत संस्कार करने के कारण थाना में आवेदन देने में विलंब हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


