जिले में डीएमएफटी फंड में मची लूट, अवैध उत्खनन का बोलबाला: बाबूधन
पाकुड़िया/लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। जिले में डीएमएफटी फंड में मची लूट, अवैध उत्खनन का बोलबाला: बाबूधन जिले में डीएमएफटी फंड में मची लूट, अवैध उत्खनन

पाकुड़िया प्रखंड परिसर में बोनोग्राम मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार भगत एवं अजय भंडारी के संयुक्त नेतृत्व में तथा लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित लिट्टीपाड़ा चौक पर भाजपा लिट्टीपाड़ा मंडल के अध्यक्ष बनेश्वर सोरेन के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पाकुड़िया इकाई तथा लिट्टीपाड़ा इकाई द्वारा राज्य सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों, टेंडर घोटाले, लंबित जनकल्याणकारी योजनाओं और किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया।
किसानों की मांगें
इस दौरान पाकुड़िया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की संपूर्ण ऋण माफी, सूखा एवं फसल क्षति का मुआवजा, पैक्स के माध्यम से धान की समय पर खरीद, 48 घंटे के भीतर एमएसपी भुगतान तथा खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। कार्यक्रम में प्रदेश एसटी मोर्चा मंत्री दुर्गा मरांडी, प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन चौबे सहित प्रकाश मुर्मू, निरंजन भगत, नितेश भगत, अमित कुमार भगत, उमेश शाह, लक्ष्मण राय, जूलिन टुडू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय किसान उपस्थित रहे।
राज्य सरकार पर आरोप
वहीं लिट्टीपाड़ा में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कड़े शब्दों में आरोप लगाते हुए कहा वर्तमान सरकार में पूरे क्षेत्र में सिर्फ लूट-खसोट का बोलबाला है। चाहे जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) का फंड हो या फिर बालू का अवैध खनन, हर जगह खुलेआम लूट मची हुई है। यह सरकार आम जनता और किसानों की नहीं, बल्कि चोरों और माफियाओं के इशारे पर चल रही है। साथ ही कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा के एक पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें महामहिम राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


