Pakur News: अमड़ापाड़ा में 400 में यूरिया व 2200 में बिक रहा एनपीएस

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

Pakur News: अमड़ापाड़ा के किसान खरीफ फसल के व्यस्त मौसम में खाद की कालाबाजारी से परेशान हैं। 266.50 रुपये वाले नीम-कोटेड यूरिया की बोरी 400 रुपये में और 1350 रुपये की एनपीएस खाद 2200 रुपये में बेची जा रही है। किसानों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Pakur News: अमड़ापाड़ा में 400 में यूरिया व 2200 में बिक रहा एनपीएस

Pakur News: अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। ​खरीफ फसल के इस व्यस्त मौसम में प्रखंड के किसान खाद की कालाबाजारी से बेहद परेशान हैं। अमड़ापाड़ा प्रखंड में सरकारी दरों को दरकिनार कर उर्वरकों की मनमानी कीमत पर बिक्री की जा रही है। 266.50 रुपये एमआरपी वाली 45 किलोग्राम नीम-कोटेड यूरिया की बोरी 400 रुपये तक में बेची जा रही है। वहीं 1350 रुपये की 50 किलोग्राम एनपीएस (20:20:0:13) खाद के लिए किसानों से 2200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। ​धान की खेती के इस अहम समय में किसानों के पास मजबूरी में अधिक दाम चुकाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। विभागीय सुस्ती और नियमित जांच न होने से मुनाफाखोर दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।

उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत तय दर से अधिक मूल्य वसूलना और रसीद न देना दंडनीय अपराध है, जिसमें लाइसेंस रद्द करने व कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। स्थानीय किसानों ने प्रशासन से तुरंत जांच अभियान चलाकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। खाद की बिक्री दरें पूर्व में ही निर्धारित कर दी गई हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पाकुड़Pakur News: अमड़ापाड़ा में 400 में यूरिया व 2200 में बिक रहा एनपीएस