Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsFarewell Ceremony for Harisharan Chaube Celebrating 20 Years of Service in Education Department
सेवानिवृत्त बीआरपी के लिए विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

सेवानिवृत्त बीआरपी के लिए विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

संक्षेप:

महेशपुर, एक संवाददाता। सेवानिवृत्त बीआरपी के लिए विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित सेवानिवृत्त बीआरपी के लिए विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

Jan 30, 2026 06:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र गढ़बाड़ी-महेशपुर में कार्यरत प्रखंड साधन सेवी हरिशरण चौबे का शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन महेशपुर बीआरसी परिसर में किया गया। श्री चौबे शिक्षा विभाग में लगातार 20 वर्षों से अपनी सेवा अगस्त 2005 से जनवरी 2026 तक अटूट रूप से दिए। उनकी सेवा शिक्षा विभाग में सराहनीय रहा है। स्वयं के विदाई भाषण में श्री चौबे ने कहा कि विभागीय कार्यों के अतिरिक्त चुनाव कार्य में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में स्वास्थ्य विभाग में, मनरेगा में एवं अन्य कई विभागों का कार्य किया। जिला और राज्य का लगन के साथ सेवा किया।

पाकुड़ पिछड़े जिले से कई मामले में हमारे उपायुक्त के नेतृत्व में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। लेकिन 20 वर्ष की सेवा के बाद भी सरकार के उदासीन रवैये के कारण एक बीआरपी को सेवानिवृत्ति के पश्चात भी खाली हाथ जाना पड़ रहा है। बीपीओ श्याम ठाकुर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह समापन की घोषणा की गई एवं श्री चौबे को बीआरसी परिवार के सदस्यों द्वारा उपहार प्रदान कर ससम्मान विदाई दी गई। विदाई सह सम्मान समारोह में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी, पूर्व बीइईओ मिलन कुमार घोष, बीपीओ श्याम ठाकुर, बीपीओ होपना हांसदा एवं प्रखंड में कार्यरत सभी बीआरपी, सीआरपी एवं प्रखंड के कर्मी गण उपस्थित थे। फोटो संख्या - 11 - सेवानिवृत्त बीआरपी को विदाई देते बीआरसी के अधिकारी व कर्मी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;