देश को अस्थिर करने व अराजकता फैलाने में जुटी बाहरी ताकतें: प्रो. यदुनाथ
- भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग शुरू... देश को अस्थिर करने व अराजकता फैलाने में जुटी बाहरी ताकतें: प्रो. यदुनाथ

देश को अस्थिर करने व अराजकता फैलाने में जुटी बाहरी ताकतें: प्रो. यदुनाथ - भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग शुरू...
पाकुड़, प्रतिनिधि।
भाजपा जिला पाकुड़ द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. •यदुनाथ पांडेय ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
चुनौतियों एवं निदान के प्रयास
उद्घाटन सत्र में प्रो•. यदुनाथ पाण्डेय ने देश के सम्मुख चुनौतियां एवं निदान के प्रयास विषय पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत की बढ़ती ताकत और क्षमताओं के कारण अंदर बाहर कुछ ताकतें देश को अस्थिर करने और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। यह भारत की सामरिक आर्थिक एवं सामाजिक हितों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। हमारे समक्ष सुरक्षा के सम्मुख चुनौतियां अंतरिक्ष सुरक्षा के सम्मुख चुनौतियां जनसंख्या अनुसंधान, घुसपैठ, आर्थिक साम्राज्यवाद, सांस्कृतिक आक्रमण, भ्रामक विमर्श, पर्यावरण, कुरीतियों इत्यादि पर प्रकाश डाला और इसके निदान के प्रयासों के संबंध में बताया।
प्रशिक्षण वर्ग के सत्र
द्वितीय सत्र में के•के•गुप्ता ने वैचारिक अधिष्ठान तृतीय सत्र में बबन गुप्ता ने बूथ प्रबंधन, स्थाई कार्यक्रम एवं मन की बात, तृतीय सत्र में पूर्व विधायक अमित मंडल ने सोशल मीडिया एवं नमो ऐप, सरल ऐप पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। चौथे सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने विचार परिवार पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि हमने यह अनुभव किया है कि संघ विचार से या संघ कार्य पद्धति से संबद्ध ऐसी कई संस्थाएं, संगठन जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है इनको मीडिया द्वारा विचार परिवार के नाते संबोधन होता है।
संगठन का महत्व
पंचम सत्र में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं विकास संभल और दायित्व बोध पर प्रकाश डाला और कहा कि संगठन का स्तंभ कार्यकर्ता है। भाजपा में हम कार्यकर्ता को संगठन के साधन के रूप में न मानते हुए उसे विकसित राष्ट्र के संकल्प के रूप में देखते हैं। सामूहिक रूप से कार्य करने वाला, कार्य को बढ़ाने वाला, कार्य क्षेत्र में विस्तार और विकास करने वाला गुणवान सक्षम समर्पित सक्रिय कार्यकर्ता निर्माण ही हमारे कार्य का आधार है। छठे और अंतिम सत्र में मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं विषय पर संबोधित करते हुए विधायक डॉ. •नीरा यादव ने कहा कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं केवल योजनाएं नहीं बल्कि गरीब कल्याण और सशक्तिकारण है। इसका उद्देश्य केवल लाभार्थी नहीं जिम्मेवार एवं भागीदार नागरिक बनाना है। इस प्रशिक्षण वर्ग में मंच संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने किया। मौके पर जिला प्रभारी निवास मंडल, के•के• गुप्ता, अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, बाबूधन मुर्मू, दुर्गा मरांडी सहित अन्य की विशेष उपस्थिति रही।
फोटो संख्या-23- प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ के क्रम में ध्वजारोहण के दौरान मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ता
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


