पेनाल्टी शूटआउट में एफसी नलहटी बने विजेता

Oct 23, 2025 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

हेशपुर के काजिरकोड़ा फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। झामुमो के जिला सचिव माइकल मुर्मू ने उद्घाटन किया। फाइनल में एफसी नलहटी ने किंग टाइगर एफसी को हराकर खिताब जीता।...

पेनाल्टी शूटआउट में एफसी नलहटी बने विजेता

हेशपुर। एक संवाददाता प्रखंड के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत काजिरकोड़ा फुटबॉल मैदान में बुधवार शाम को हिहीड़ी पिपीड़ी क्लब द्वारा आयोजित जग्गू कोड़ा के नेतृत्व में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला एवं प्रसिद्ध काली मेला का उद्घाटन झामुमो के जिला सचिव माइकल मुर्मू ने किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने परंपरागत तरीके से फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। फाइनल मैच एफसी नलहटी बनाम किंग टाइगर एफसी के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल भावना और कौशल का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा।

जहां एफसी नलहटी ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को बतौर पुरस्कार एक लाख रुपए तथा उपविजेता टीम को 80 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि माइकल मुर्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अबुआ सरकार राज्य के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित है। उन्होंने युवाओं से मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने भी मेला में उपस्थित लोगों को कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड उपाध्यक्ष मईनुद्दीन अंसारी, मो. असद, हबिबुर रहमान, संतोष हेम्ब्रम, टाइगर शेख, निरोज मड़ैया, विनय किस्कू, राजेंद्र हांसदा, मिलन सोरेन, मिलन शेख, मिंटू शेख, मिस्टर शेख, फुल्टन शेख, अपेल शेख, सुरेश बेसरा, निंबोली, शिवधन, सबीर अली, हरेंद्र सोरेन, सोनातन सोरेन, क्लब के अध्यक्ष लोबेन कोड़ा, सचिव संदीप कोड़ा, कोषाध्यक्ष रामबाबू कोड़ा, नरेश कोड़ा उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;