फाइनल मुकाबले में गुलाब नगर दुमका टीम बनी विजेता

Jan 13, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

महेशपुर में एभेन क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुलाब नगर दुमका और एफसी मिलन स्टार टीम के बीच हुआ। गुलाब नगर दुमका ने एक गोल से जीत हासिल की। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को 80 हजार रुपए का पुरस्कार दिया।

फाइनल मुकाबले में गुलाब नगर दुमका टीम बनी विजेता

महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत शिवरामपुर पंचायत के रतनपुर गांव स्थित एभेन क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को उत्साहपूर्ण, अनुशासित एवं खेल भावना से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद उपस्थित रहे। उनके साथ जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी भी मौजूद थे। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के तहत ढोल-मांदर की थाप के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि अब्दुल अदूद ने फुटबॉल को आसमान में किक मारकर फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया।

फाइनल मुकाबला गुलाब नगर दुमका टीम एवं एफसी मिलन स्टार टीम महेशपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में गुलाब नगर दुमका की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को एक लाख रुपए तथा उपविजेता टीम को 80 हजार रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलकूद गतिविधियों के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत स्वाभाविक है, लेकिन खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेलों के प्रति संवेदनशील हैं और राज्य में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, मोताहार शेख, पप्पू अंसारी, किसान मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष बुदल यादव, राजू मुर्मू, मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, मोहर्रम शेख, राजेंद्र हांसदा, स्टेफान सोरेन, ग्राम प्रधान बुद्धीलाल मरांडी, बाबुधन मरांडी, मुख्तार अंसारी, फुड़ू शेख,अरुण मरांडी, अभिषेक किस्कू, हरिंद्र मुर्मू, बेंजामिन हेंब्रम, एनोस मरांडी, सुभाष मरांडी, अर्जुन मरांडी, पाउल सोरेन, प्रेम मुर्मू सहित झामुमो के अन्य कार्यकर्ता, एभेन क्लब के सदस्य एवं काफी संख्या में खेल प्रेमी व दर्शक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;