
बेरोजगार युवक-युवतियों को करें जागरूक
मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत, जल सहियाओं के संग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण दुमका के फूलों झानो चौक...
पाकुड़िया। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत मंगलवार को प्रखंड सभागार में सभी जल सहियाओं के संग एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने हेतु चयनित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर मौजूद जोनल हेड रवि कुमार राम एवं प्रशिक्षक रवि तुरी ने बताया कि चयनित बेरोजगारों को प्रशिक्षण दिलाकर उनको रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। यह प्रशिक्षण दुमका स्थित फूलों झानो चौक स्थित प्रशिक्षण केंद्र में दिया जाता है। यहां से प्रशिक्षण लेकर लोग स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। जल सहिया दीदी को ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया।

प्रखंड में इस योजना के तहत 150 से 200 बेरोजगारों को प्रशिक्षण दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें अलग-अलग दीदी के माध्यम से इनका चयन होगा। महिलाओं के लिए सिलाई, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइनिंग, कंप्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। वहीं युवकों को इलेक्ट्रिशियन, सोलर, मोबाइल रिपेयरिंग, वेल्डिंग आदि का प्रशिक्षण दिलाकर इन्हें रोजगार से जोड़ा जायेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




