विद्युत उर्जा चोरी के खिलाफ तीन पर मामला दर्ज

Jan 30, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर में 27 जनवरी को बिजली विभाग की टीम ने तीन अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर बिजली चोरी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में लौगांव के सुरीन मुर्मू, पोखरिया गांव के सुभान मियां और शहरग्राम गांव की सरला साह शामिल हैं। इनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विद्युत उर्जा चोरी के खिलाफ तीन पर मामला दर्ज

महेशपुर, एक संवाददाता। बिजली विभाग की टीम ने बीते 27 जनवरी को विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ तीन अलग-अलग गांव में छापेमारी अभियान चलाकर तीन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। घटना को लेकर बिजली विभाग महेशपुर के कनीय अभियंता सुरेंद्र प्रसाद मुर्मू ने बुधवार देर शाम थाना में लौगांव के सुरीन मुर्मू, पोखरिया गांव में सुभान मियां तथा शहरग्राम गांव में सरला साह को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। तीनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के आरोप में थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।