हिरणपुर-पाकुड़ सड़क पर उड़ती छाई से लोग परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर भारी वाहनों द्वारा छाई का परिवहन किया जा रहा है, जिससे धूल और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि प्रशासन छाई के परिवहन पर सख्त नियम लागू करे, जैसे कि वाहनों को ढंकना और सड़क की सफाई। यह समस्या खासकर बाइक चालकों के लिए चिंताजनक है।

हिरणपुर-पाकुड़ सड़क पर उड़ती छाई से लोग परेशान

हिरणपुर। कारखानों से निकलने वाली छाई का बड़े पैमाने पर वाहनों के जरिए परिवहन किया जा रहा है। जिससे हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रतिदिन इस मार्ग पर दर्जनों भारी वाहन छाई लेकर गुजरते हैं। परिवहन के दौरान छाई का कुछ हिस्सा सड़क पर गिर जाता है। जो सूखने के बाद धूल के रूप में उड़ने लगता है। स्थानीय लोगों के अनुसार जब छाई गीली अवस्था में ढोई जाती है तो तत्काल ज्यादा परेशानी नहीं होती। लेकिन सड़क पर गिरने के बाद जैसे ही यह सूखती है, तेज हवा और वाहनों की आवाजाही से धूल के कण वातावरण में फैलने लगते हैं।

इससे राहगीरों खासकर बाइक चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे रहने वाले घरों में धूल भर जा रही है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि छाई के परिवहन के दौरान सख्त नियम लागू किए जाएं। वाहनों को ढंककर चलाने, नियमित रूप से सड़कों की सफाई और पानी का छिड़काव करने जैसी व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत है। ताकि लोगों को राहत मिल सके। गौरतलब हो कि इस छाई का अधिकतर इस्तेमाल सड़क निर्माण के दौरान किया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।