Pakur News: दुर्गा पूजा को लेकर प्रतिमा व पंडाल निर्माण कार्य जोरों पर
Pakur News: महेशपुर में 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा के लिए विभिन्न पूजा पंडालों में उत्सव की तैयारियों का कार्य जारी है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि इस वर्ष पूजा में लगभग 5 से 6 लाख रूपए खर्च होने की योजना है, और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।
Pakur News: महेशपुर। आगामी 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा (नवरात्र) को लेकर महेशपुर प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में प्रतिमा निर्माण व आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति महेशपुर, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सीलमपुर, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बड़कियारी, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सिराजपुर, कंकाली आश्रम, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति कठशल्ला, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बलियापतरा, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रोलाग्राम, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सोनारपाड़ा, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बिरकीट्टी, गौरीपुर दुर्गा मंदिर सहित अन्य पूजा पंडालों में मूर्तिकारों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप दिए जाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
साथ ही विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के द्वारा भव्य व आकर्षक पंडाल निर्माण का कार्य भी द्रुत गति से कराया जा रहा है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति महेशपुर के अध्यक्ष अमल राय, सचिव रामनारायण भगत, कोषाध्यक्ष वासुदेव कर्मकार ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा का अनुमानित खर्च पांच से छह लाख रूपए रखा गया है। साथ ही पूजा पंडाल तक आने वाले महिला व पुरूष श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

