Pakur News: मोहनपुर में कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

Pakur News: - जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत और पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी बने यजमान, 500 श्रद्धालु हुए शामिल... मोहनपुर में कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूज

Pakur News: मोहनपुर में कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ

Pakur News: प्रखंड के मोहनपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मां दुर्गा की षष्ठी पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह दुर्गा मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा पूरे मोहनपुर गांव का भ्रमण करते हुए देवपुर नदी पहुंची। नदी तट पर पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा और यात्रा के साथ वापस दुर्गा मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा की षष्ठी पूजा की गई।

पूजा के मुख्य यजमान जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत और उनकी पत्नी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी रहे। धार्मिक आयोजन में लगभग 500 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूजा के सफल आयोजन में पूजा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें रवि भगत, नीरज दुबे, रितेश, सिट्टू, चंदन भगत, आलोक राज और उत्तम भगत सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।फोटो संख्या-04- कलश यात्रा में शामिल महिला व पुरूष श्रद्धालु

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पाकुड़Pakur News: मोहनपुर में कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ