ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़दुमदुमी फुटबॉल टीम एक से विजय

दुमदुमी फुटबॉल टीम एक से विजय

प्रखंड अंतर्गत बड़कियारी पंचायत के आढ़ौल गांव में रविवार को जिरबाबाड़ी क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में...

दुमदुमी फुटबॉल टीम एक से विजय
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Mon, 13 Nov 2023 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड अंतर्गत बड़कियारी पंचायत के आढ़ौल गांव में रविवार को जिरबाबाड़ी क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी शामिल हुए।
मौजूद सभी अतिथियों को क्लब के अध्यक्ष सूरज हांसदा एवं सचिव साधीन मिर्धा ने अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधारपोखर फुटबॉल टीम व दुमदुमी फुटबॉल टीम के बीच खेल खेला गया। जिसमें दुमदुमी फुटबॉल टीम ने बुधारपोखर फुटबॉल टीम को एक गोल से पराजित कर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को अतिथियों ने बतौर पुरस्कार 10 हजार रुपए एवं उपविजेता टीम को बतौर पुरस्कार 8 हजार रुपए देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी नवयुवकों के लिए हमेशा संवेदनशील है। हमारे राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने कार्यकाल में पूरे झारखंड प्रदेश में विकास की गंगा बहाया था। हेमंत सोरेन की सरकार युवा विरोधी सरकार है। मौके पर पूर्व विधायक सह प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, महेशपुर प्रखंड पूर्व उप प्रमुख नरेन साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय भंडारी, देना मरांडी, धनंजय भंडारी, अरुण ठाकुर

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें