Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsDistribution of Uniforms and Sweaters to Students at Maheshpur Primary School
छात्रों के बीच बांटा गर्म कपड़ा

छात्रों के बीच बांटा गर्म कपड़ा

संक्षेप:

महेशपुर के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 और 2 के छात्रों के लिए पोशाक और स्वेटर का वितरण किया गया। छात्रों में इस वितरण को लेकर उत्साह देखा गया। प्रधानाध्यापिका सुमन तिवारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय पर स्कूल भेजें और ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहें।

Nov 11, 2025 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में मंगलवार को कक्षा 1 एवं 2 के छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक, स्वेटर का वितरण किया गया। विद्यालय में पोशाक तथा स्वेटर पाकर छात्र-छात्राओं में अलग उत्साह देखा गया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन तिवारी ने कहा कि हाल के दिनों में बढ़ी हुई ठंड को देखते गर्म कपड़ों का वितरण किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि अपने-अपने बच्चों को नियत समय पर प्रतिदिन स्कूल भेजें। साथ ही ठंड को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतने की भी अपील की। कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य में अभिभावक लापरवाही न बरतें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।