बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री व ट्राईसाइकिल का वितरण
पाकुड़िया में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को स्कूल बैग, एजुकेशनल ड्रेस और फ्री स्कूल किट का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। विधायक ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है।

पाकुड़िया। मोंगलाबांध स्थित विधायक आवास में सामाजिक कल्याण एवं महिला बाल बिकास विभाग की ओर से दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को स्कूल बैग समेत एजुकेशनल ड्रेस और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को फ्री में स्कूल किट महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने शुक्रवार को वितरण किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए पठन-पाठन सामग्री व ट्राई साइकिल का वितरण किया गया है। इस मौके पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को सक्षम बनाने के लिए, न सिर्फ आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जा रहा है बल्कि पोषण के साथ शिक्षण की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों में लिखने तथा पढ़ने की क्षमता भी विकसित होगी। विधायक ने आगे कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों की सरकार है। सभी को ध्यान में रखकर यह सरकार अनेक योजनाओं को धरातल में उतार रही है। ट्राई साइकिल पाकर खुश हुए दिव्यांगजन ने कहा कि ट्राई साइकिल मिलने से अब उनकी राह आसान हो जाएगी। मौके पर राजु चौबे, पंसस रिमा रविदास, सुरज रविदास, मोईन आलम सहित अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




