Pakur News: 113 टीबी मरीजों के बीच किया गया पोषण किट का वितरण
Pakur News: महेशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 113 टीबी मरीजों के लिए पोषण किट का वितरण किया गया। यह किट्स मरीजों को पोषण युक्त खाद्य पदार्थ प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई हैं, जिससे उनकी सेहत में सुधार हो सके। अधिकारियों ने लोगों से टीबी मरीजों की मदद करने की अपील की है।
Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग पाकुड़ की ओर से आए टीबी मरीजों के 113 पोषण किट का वितरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के डॉ़ आबु सलाम, पीरामल फाउंडेशन के बीपीएम कृष्ण कुमार पोद्दार, वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक जगरनाथ कुमार, लैब टेक्निशियन शौकत अली, संगीता कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा संबंधित 113 टीबी मरीजों के बीच किया गया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर से मिली जानकारी के अनुसार टीबी मरीजों को समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग, स्वयंसेवी संस्था की ओर से पोषण किट का वितरण किया जाता है। इसका उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण युक्त खाद्य पदार्थ मिल सके।
जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो। बताते चलें कि इसके पूर्व भी न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग बल्कि अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी या कर्मियों द्वारा तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के तरफ से सामर्थ्य अनुसार गोद लेकर पोषण किट का वितरण किया जाता रहा है। साथ ही अधिकारियों द्वारा लोगों से अपील की जाती रही है कि अपने सामर्थ्य अनुसार टीबी मरीज को गोद लेकर पोषण किट उपलब्ध कराने का कार्य करें। यह न सिर्फ एक टीबी मरीज की सहायता करने का कार्य है बल्कि मानवता की मिसाल भी कायम करता है।


