विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

हिरणपुर, एक संवाददाता। विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

हिरणपुर, एक संवाददाता। एनडीआरएफ की 09 वीं बटालियन बिहटा पटना की ओर से सोमवार को मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर में आपदा प्रबंधन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्राकृतिक तथा मानवजनित आपदाओं से बचाव के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीओ मनोज कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं एनडीआरएफ टीम के उपनिरीक्षक अमरेंद्र कुमार, आरक्षक हिम्मत सिंह, अमित कुमार सिंह, श्रीकांत, गुड़ सेवक सिंह सहित अन्य जवान ने विद्यार्थियों को आग लगने, भूकंप, आंधी-तूफान, सड़क दुर्घटना समेत विभिन्न आपदाओं के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान तक पहुंचने, प्राथमिक उपचार देने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में प्रशिक्षित किया।

एनडीआरएफ अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। सबसे पहले अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें और तुरंत प्रशासन या राहत दल को सूचना दें। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को आपदा से बचाव संबंधी व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपदा प्रबंधन से जुड़े कई प्रश्न पूछे। जिनका टीम द्वारा विस्तार से जवाब दिया गया। एनडीआरएफ टीम ने कहा कि जागरूकता ही आपदा से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। समय रहते सही जानकारी और तैयारी होने से बड़ी घटनाओं में भी जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश गोस्वामी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।