भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा को दी विदाई

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

​पाकुड़। प्रतिनिधि भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा को दी विदाई भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा को दी विदाई भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा को दी विदाई

भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा को दी विदाई

भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा को दी विदाई ​पाकुड़। प्रतिनिधिछोटी अलीगंज स्थित चैती दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र उत्सव का रविवार को प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा के साथ समापन हो गया। नौ दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्ति के सागर में डूबा रहा और अंतिम दिन मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं। ​रविवार सुबह से ही मंदिर प्रांगण में उत्सव का माहौल था। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद पारंपरिक 'सिंदूर खेला' की रस्म निभाई गई, जिसमें महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

मां को विदाई देते समय कई महिलाएं भावुक हो गईं और नम आंखों से अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की। ​दोपहर बाद गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ माता की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा वातावरण 'जय माता दी' और 'आसचे बछोर आबार होबे' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा। शोभा यात्रा में युवाओं और महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ​भक्ति भाव से ओत-प्रोत श्रद्धालु नाचते-गाते नगर भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इसी के साथ नौ दिनों से चल रहे चैती नवरात्र अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ।फोटो संख्या-21- विसर्जन जुलूस में शामिल भक्त गण

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।