ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़नहीं रहे सूबे के पूर्व कृषि मंत्री देवीधन बेसरा, अपने आवास में ली अंतिम सांस

नहीं रहे सूबे के पूर्व कृषि मंत्री देवीधन बेसरा, अपने आवास में ली अंतिम सांस

अविभाजित बिहार से झारखंड बनने के बाद लंबे समय तक राजनीतिक सफर में सक्रिय रहे सूबे के कृषि मंत्री व सांसद रह चुके देवीधन बेसरा का 77 वर्ष की उम्र में...

नहीं रहे सूबे के पूर्व कृषि मंत्री देवीधन बेसरा, अपने आवास में ली अंतिम सांस
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Thu, 25 Aug 2022 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकुड़िया(पाकुड़)। अविभाजित बिहार से झारखंड बनने के बाद लंबे समय तक राजनीतिक सफर में सक्रिय रहे सूबे के कृषि मंत्री व सांसद रह चुके देवीधन बेसरा का 77 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। देवीधन बेसरा ने दोपहर करीब 1 बजे पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड के जोखा गांव स्थित अपने निजी आवास में परिजनों के बीच अंतिम सांस ली। उपरोक्त जानकारी देते हुए देवीधन के पुत्र वर्तमान भाजयुमो के जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा ने बताया कि वे लंबे समय से प्रोस्ट्रेट कैंसर, मधुमेह व हृदय संबंधित बीमारी से पीड़ित थे। परिजन द्वारा लंबे समय तक बेंगलुरू, दुर्गापुर के मिशन अस्पताल व रांची के रिम्स में इलाज कराया गया। लंबे समय तक इलाज चलने के बाद करीब एक सप्ताह पूर्व उन्हें निजी आवास लाया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक उनका जन्म अक्टूबर 1945 में हुआ था। लेकिन उनके परिवार ने सही तारीख का रिकॉर्ड नहीं रखा था। हालांकि उनकी जन्म तिथि 24 अक्टूबर 1945 मानी गई है। गौरतलब हो कि देवीधन बेसरा 1980 से 1990 तक झामुमो से महेशपुर के विधायक रहे, वर्ष 2000 में वे भाजपा से महेशपुर के विधायक रहे। इस दौरान वे झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री भी रहे। वहीं 2009 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ कर राजमहल लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे। इधर देवीधन बेसरा के निधन से पाकुड़ जिला सहित राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। भाजपा ने देवीधन के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निज आवास जोखा में समर्थकों, भाजपा, झामुमो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भीड़ जुटने लगी। उनके पुत्र जयसेन बेसरा ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को जोखा गांव में ही होगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें