Pakur News: आवास निर्माण कार्य की नियमित हो निगरानी: डीडीसी
Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। आवास निर्माण कार्य की नियमित हो निगरानी: डीडीसी आवास निर्माण कार्य की नियमित हो निगरानी: डीडीसी

Pakur News:
उप विकास आयुक्त अरविंद लाल की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में वीबी-जीरामजी, आवास योजनाओं, पंचायती राज विभाग तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विभागवार एवं प्रखंडवार उपलब्धियों, निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध प्रगति, लंबित कार्यों के निष्पादन, विभागीय समन्वय, पोर्टल पर आंकड़ों के अद्यतन तथा योजनाओं की नियमित निगरानी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने, लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आवास योजनाओं की प्रगति
आवास योजनाओं की समीक्षा के दौरान स्वीकृत आवासों, निर्माण कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों तथा लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की स्थिति पर चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं प्रखंड समन्वयकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आवास निर्माण की नियमित निगरानी करें। जिन आवासों का निर्माण अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है, उनकी पहचान कर लाभुकों से संपर्क स्थापित करें तथा निर्माण में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने आवास योजनाओं से संबंधित आंकड़ों एवं प्रगति प्रतिवेदनों को संबंधित पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अद्यतन करने तथा क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
प्रखंडवार समीक्षा और जवाबदेही
प्रखंडवार समीक्षा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश...
बैठक में सभी प्रखंडों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्रों में नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर समीक्षा के साथ- साथ प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी कार्यों की प्रभावी निगरानी आवश्यक है, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, विभागीय पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां समय पर पूरी करने तथा योजनाओं से संबंधित आंकड़ों एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। साथ ही, लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने और कार्यों की प्रगति में सुधार लाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल दिया। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, परियोजना पदाधिकारी मोतीउर रहमान, जिला समन्वयक आवास निभा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।


