Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsDeputy Commissioner Manish Kumar Inspects Pakur Block Office for Administrative Compliance
विकास योजनाओं की प्रगति पर दें जोर: डीसी

विकास योजनाओं की प्रगति पर दें जोर: डीसी

संक्षेप:

पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को सदर प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले निर्देशों के पालन की समीक्षा की और प्रशासनिक प्रक्रियाओं, योजनाओं के कार्यान्वयन, तथा आवेदन निस्तारण की स्थिति का आकलन किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए।

Dec 16, 2025 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को सदर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विगत दो सप्ताह पूर्व दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने कार्यालय में पंजियों के संधारण, निर्गत स्टॉक रजिस्टर, अभिलेखों के अद्यतन, कार्य आवंटन सहित विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जांच की। साथ ही यह भी परखा गया कि दैनिक कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं आ रही है। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सरकार की प्रमुख एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की भी समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं के लाभ आमजन तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अतिरिक्त “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की निस्तारण प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड एवं अंचल प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। इसे और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, अंचलाधिकारी अरबिंद कुमार बेदिया समेत अन्य उपस्थित थे।