
मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में डीपीएस का शानदार प्रदर्शन
पाकुड़ पुलिस द्वारा 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के 10 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक ने विद्यार्थियों की सफलता की सराहना की और कहा कि यह उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
पाकुड़, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर पाकुड़ पुलिस द्वारा 'मेरे सपनों का भारत ' विषय पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 20 प्रतिभागियों में से दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के 10 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। पुलिस केंद्र के सभागार में चयनित सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में सयान सरकार, सताक्षी प्रियम, प्रियांशु राज, दीपिका शर्मा, शिवांश स्वर्णकार, सृष्टि कुमारी, बनिता सरकार, मो. अशद आलम, खुशी ग्लोरी साहा, योगेश प्रसाद शामिल हैं। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन, परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती, मौका मिलने पर अपना स्थान खुद बना लेती है। डीपीएस पाकुड़ का उद्देश्य केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जे. के. शर्मा जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को आभार व्यक्त किया और कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। 20 में से 10 विद्यार्थियों का चयन होना यह दर्शाता है कि हमारे छात्र रचनात्मक एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में भी अग्रणी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




