ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़पाकुड़ में डीएवी के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

पाकुड़ में डीएवी के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डा. विजय कुमार, उप प्राचार्य आसीस मंडल, वरीय शिक्षक गण एवं ग्याहरवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग...

पाकुड़ में डीएवी के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Sat, 21 Sep 2019 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डा. विजय कुमार, उप प्राचार्य आसीस मंडल, वरीय शिक्षक गण एवं ग्याहरवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य विजय कुमार ने बताया कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भी जागरूक किया जा रहा है। छात्राओं को यह भी जानकारी दी गई कि सिर्फ स्कूल की सफाई करने से नहीं होगा। अपने घर के अलावे आस पास गली मुहल्ले की भी सफाई जरूरी है। साफ-सफाई रहने से बीमारी नहीं फैलती है। सफाई अभियान में सर्वप्रथम विद्यालय मैदान, गार्डन के आस पास के इलाके की सफाई की। भारत सरकार के द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय की टीम ने पूरे विद्यालय एवं उसके आसपास की सफाई की। इस कार्य में एनसीसी कैडेटों ने भी भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें