पुल पर बने गड्ढे दुर्घटना को दे रहें आमंत्रण
पाकुड़िया में एक पुल पर बने बड़े गड्ढे के कारण ग्रामीणों की आवागमन में खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय अधिकारी इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की मरम्मति नहीं होने पर दुर्घटना की संभावना बढ़ सकती है। वे नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं।
पाकुड़िया, एसं। पुल पर बने गड्ढे आवागमन करने वाले लोगों को दुर्घटना का खुला आमंत्रण दे रही है। प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी होने के बावजूद पुल को दुरूस्त करने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहे है। मामला प्रखंड क्षेत्र के यज्ञ मैदान की ओर से खैराकांदर, जुगगुड़िया गांव की ओर जानेवाली सड़क की है। इसी सड़क पर बने पुलिया के बीचों बीच एक बड़ा सा गड्ढा हो गया है। गड्ढे के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इसी सड़क से होकर आधे दर्जन गांव के ग्रामीण आवागमन करते है। स्थानीय ग्रामीणों का मांग है कि पुराने पुल को तोड़ कर नया पुल बनवाया जाय, ताकि किसी भी तरह का कोई दुर्घटना न घटे।

वर्षों पूर्व पुलिया का निर्माण हुआ था उसके बाद से उसकी मरम्मति भी नहीं हुई है। आधा से ज्यादा टूटकर गढ्ढा नुमा छेद हो गया है। लोग दिन में किसी तरह आवागमन तो कर लेते है, लेकिन रात के समय कोई भी अंजान व्यक्ति इस गड्ढे के कारण बड़ी दुर्घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इस पुलिया को जनहित में अविलंब ठीक करवाने की मांग की है । क्या कहते स्थानीय ग्रामीण : ग्रामीण नाफिल मियां, सिकंदर अंसारी, सुधीर कुमार, संजय रजक, वर्षण हेम्ब्रम ने बताया कि खैराकांदर, जुगगुड़िया गांव का यह एक मात्र सड़क है। इसी सड़क से होकर ग्रामीण आवागमन करते है। समय रहते पुल की मरम्मति नहीं हुई तो कभी भी पुल ध्वस्त हो सकता है। जिससे आम लोगों की जान भी जा सकती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इसकी जानकारी दिया गया है। उसके बावजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


