Pakur News: स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली का सशक्त माध्यम है साइकिलिंग: डीडीसी
Pakur News: - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साइकिलिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन... स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली का सशक्त माध्यम है साइकिलिंग: डीडीसी

Pakur News: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, खेल भावना एवं नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ एसडीपीओ, कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से काफी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ साइकिलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया。
साइकिलिंग मैराथन पाकुड़-2026 के विजेता-
पुरुष वर्ग:
प्रथम - बबंत हांसदा
द्वितीय - सोइबुल शेख
तृतीय - सहबाज अली
चतुर्थ - राजकुमार
पंचम - नजमी शेख
महिला वर्ग:
प्रथम - सोहागिनी हांसदा
द्वितीय - सोनाली हांसदा
तृतीय - अंकिता मंडल
चतुर्थ - लक्ष्मी भगत
पंचम - रेयाक्षा परवीन
प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला साइकिलिंग संघ की ओर से क्रमशः ₹5,000, ₹3,000 एवं ₹2,000 रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली।
उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने कहा कि साइकिलिंग जैसे आयोजन युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ अनुशासन और खेल भावना के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से खेल एवं फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना तथा जिले में स्वस्थ, जागरूक एवं सक्रिय नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।


