Pakur News: प्रखंड के मतदान केंद्रों पर एएसडीडीएफ की बैठक आयोजित
Pakur News: महेशपुर में मंगलवार को 195 मतदान केंद्रों पर सभी राजनीतिक दलों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में ड्राफ्ट सूची तैयार की गई, जिसमें योग्य मतदाताओं को शामिल करने पर जोर दिया गया। इस प्रक्रिया को चुनाव आयोग का महत्वपूर्ण कार्य माना गया।
Pakur News: महेशपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मंगलवार को प्रखंड के सभी 195 मतदान केंद्रों पर सभी राजनीतक दलों के बीएलए-2, बीएलओ एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों के साथ बैठक की गई। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमित कुमार एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने प्रखंड के सिरिसतल्ला, शहरग्राम, बाबूदाहा सहित अन्य कई पंचायतों के मतदान केंद्रों में तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ संजय कुमार सिंहा ने कानीझाड़ा, दमदमा सहित अन्य कई पंचायतों के मतदान केंद्रों में बैठक में भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से अबसेंट, परमानेंटली शिफ्टेड, डेथ, डूप्लीकेट व फारेनर (एएसडीडीएफ) की ड्राफ्ट सूची तैयार की गई। आगामी 22 जुलाई को इस ड्राफ्ट सूची का अवलोकन करते हुए फाइनल सूची तैयार की जाएगी।
बैठक का उद्देश्य
इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता अमित कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ संजय कुमार सिंहा ने मतदान केंद्रों में सभी राजनीतिक दलों के बीएलए-2, बीएलओ एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण दायित्व के साथ करने का निर्देश दिया। साथ ही बताया गया कि यह चुनाव आयोग का महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य के तहत मतदान के अभिन्न अंग योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना हम सबों का दायित्व है। किसी भी हाल में कोई योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न हों तथा कोई अयोग्य (एएसडीडीएफ) मतदाता सूची में दर्ज न रहे। इस पर विशेष ध्यान रखना है।
बैठक में भागीदारी
बैठक में बीएलओ पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन शाखा के कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार आर्या व गौरव तिवारी भी उपस्थित थे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


