ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़दूसरे चरण में संपन्न हुए मतदान के वोटों की गिनती जारी

दूसरे चरण में संपन्न हुए मतदान के वोटों की गिनती जारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में दूसरे चरण में हिरणपुर व महेशपुर प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव की गिनती रविवार को शुरू...

दूसरे चरण में संपन्न हुए मतदान के वोटों की गिनती जारी
हिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Sun, 22 May 2022 02:31 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकुड़। प्रतिनिधि

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में दूसरे चरण में हिरणपुर व महेशपुर प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव की गिनती रविवार को शुरू हुई। इससे पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन और सामान्य प्रेक्षक के निगरानी में स्ट्रॉन्ग रूम को खोला गया। इसके बाद मतपत्रों की गिनती के लिए बनाए गए टेबुलों पर मौजूद कर्मियों के पास मतपेटी को खोला गया। दोनों प्रखंड के मतों की गिनती के लिए कुल 39 टेबल बनाए गए हैं। जिसमें हिरणपुर प्रखंड के मतों की गिनती के लिए कुल 14 टेबुल व महेशपुर प्रखंड के मतों की गिनती के लिए कुल 25 टेबल बनाए गए हैं। समाचार भेजे जाने तक जारी किए गए परिणाम में महेशपुर प्रखंड के पोखरिया पंचायत से मुखिया पद पर सुरोधनी मुर्मू चुनाव जीत गयी हैं। सुरोधनी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी पुष्पा हेम्ब्रम को 352 मतों से हराया। सुरोधनी को जहां 1526 मत प्राप्त हुए वहीं पुष्पा को 1174 मत ही मिले। इसी तरह हिरणपुर प्रखंड के बरमसिया पंचायत से एडलिन बेसरा भी मुखिया पद पर चुनाव जीत गयी है। दोनों प्रखंडों में हुए मतदान की गिनती जारी है। जानकारी के अनुसार महेशपुर प्रखंड के 33 में से आज 18 पंचायत के वोटों की गिनती की जानी है। वहीं हिरणपुर प्रखंड के सभी 14 पंचायतों की गिनती होनी है। इधर मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों की काफी भीड़ भी मतगणना हॉल के बाहर जमी रही। समर्थक परिणाम जानने को उत्सुक दिख रहे थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें